{"_id":"5ef4fe0d8ebc3e430125870c","slug":"50-people-should-be-allowed-to-attend-the-marriage-meerut-news-mrt488196151","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोगों को दी जाए विवाह में शामिल होने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोगों को दी जाए विवाह में शामिल होने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा अनुमति सशर्त प्रदान की जा रही है। इन हालातों में मंडप स्वामियों की परेशानी बहुत बढ़ गई है। मंडप एसोसिएशन ने व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट के माध्यम से व्यापारियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही एक मांग पत्र जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसीएम कमलेश कुमार गोयल को सौंपा। एसोसिएशन ने अनुमति में सख्त नियमों में रियायत देने की मांग की। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों में वैवाहिक कार्यक्रम में 50 लोगों के शामिल होने की छूट है। यह नियम मेरठ में भी लागू किया जाना चाहिए। सभा में कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता, नरेश कंसल ,गिरीश मितल, सुभाष चंद्र गर्ग, सतीश मंगा, श्री कृष्ण गुप्ता, विनीत अग्रवाल, अनुज मितल, पवन अरोड़ा, अशोक सिंघल ,अपार मेहरा, मौजूद रहे।
मंडप के पास नहीं वीडीयोग्राफी की सुविधा
महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा विभाग द्वारा दी जा रही अनुमति में मंडप स्वामी को शादी के प्रोग्राम की वीडियोग्राफी कराकर एक सीडी जिला प्रशासन को देनी है। विपुल ने कहा कि शादी के प्रोग्राम की वीडियोग्राफी वर और वधू के पक्ष द्वारा की जाती है। मंडप स्वामी वीडियोग्राफी का खर्च वहन नहीं कर पाएंगे वहीं इससे वर और वधु पक्ष को ऐतराज भी होता है। ऐसे में यह जिम्मेदारी वर-वधू पक्ष की ही होनी चाहिए।