{"_id":"5fc942f48ebc3e9c0724c56f","slug":"49-day-ration-distributed-to-children-in-government-schools-sardana-news-mrt513941533","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में 49 दिन का राशन बच्चों को बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में 49 दिन का राशन बच्चों को बांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में 49 दिन का राशन बच्चों को बांटा
सरधना क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूली बच्चों को तीसरी किस्त के रूप में दो महीने से राशन तथा राशन खर्च का पैसा उन तक नहीं पहुंच रहा था। बुधवार को अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को 49 दिनों का राशन वितरण किया गया।
सरधना ब्लॉक क्षेत्र में 37 प्राथमिक, 18 उच्च प्राथमिक व 29 कंपोजिट विद्यालय हैं। कोरोना महामारी के दौरान से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इस दौरान सरकार ने राशन तैयार करने का खर्च सीधे खाते में डाला जा रहा है। वहीं, राशन एजेंसी के माध्यम से बच्चों को राशन दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इस योजना की 76 दिनों की पहली किस्त अप्रैल, मई व जून की जारी की गई, जिसका आवंटन कर दिया गया। दूसरी किस्त 49 दिन की जुलाई व अगस्त माह की जारी की गई। जिसका लाभ अभी तक काफी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिल सका।
सितंबर, अक्तूबर व नवंबर की तीसरी किस्त कब आएगी, अभी उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित होने पर कुछ स्कूलों में बच्चों को 49 दिन की दूसरी किस्त का राशन वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को 374 रुपये व सात किलो खाद्य सामग्री व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे के खाते में 566 रुपये तथा 400 ग्राम खाद्य सामग्री दी गई है।