{"_id":"6a5383e0ed1d8cc0c706a3ad","slug":"48-verses-resonated-during-the-bhaktamar-maha-archana-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1242501-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भक्तामर महाअर्चना में गूंजे 48 श्लोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भक्तामर महाअर्चना में गूंजे 48 श्लोक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, फूलबाग कॉलोनी में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भक्तामर महाअर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर में पिछले सात वर्षों से लगातार यह आयोजन हो रहा है। इस बार आयोजन का सौभाग्य प्रदीप जैन, सुषमा जैन और उनके परिवार को मिला।
सुबह भगवान आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा हुई। शाम को भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया। समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन ने श्लोकों का उच्चारण किया और प्रत्येक श्लोक के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। विनोद जैन ने जयघोष के बीच दीप जलाया।
श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की। राजेंद्र जैन ने धर्म की महत्ता पर प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के विजेताओं को सम्मानित किया गया।