फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   47.84% voter turnout in Ward 15 by-election

Meerut News: वार्ड 15 के उपचुनाव में 47.84 फीसदी मतदान

Wed, 15 Oct 2025 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
47.84% voter turnout in Ward 15 by-election
सरधना। नगर पालिका वार्ड 15 में सभासद उपचुनाव में वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिला मतदाता। स
तीन महिला प्रत्याशियों के बीच रहा कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के वार्ड 15 में रिक्त पद पर हुए उपचुनाव के दौरान बुधवार को कुल 47.84 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शांतिपूर्वक चली। मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह देखने को नहीं मिला। बड़े पैमाने पर मतदाता मतदान से दूर रहे।
यह उपचुनाव वार्ड 15 मोहल्ला जोगियान की तत्कालीन सभासद वसीला अंसारी का कुछ समय पहले बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन के पश्चात यह सीट रिक्त घोषित की गई थी। उपचुनाव में तीन प्रमुख महिला प्रत्याशी सलमा सितारा जो वर्तमान सभासद शहजाद सितारा की पत्नी हैं। सायरा पूर्व सभासद तराबुद्दीन अंसारी की पत्नी हैं। मंजू सैनी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुभाष मलिक ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक वोट पड़े। वार्ड में कुल 2,090 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से केवल 1,000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर कम भीड़ देखने को मिली। सीओ आशुतोष कुमार मतदान केंद्र पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed