{"_id":"677aea00c2706f3bfa09951c","slug":"475-crores-approved-for-construction-of-bridge-on-salawa-canal-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106554-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सलावा नहर पर पुल निर्माण के लिए 4.75 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सलावा नहर पर पुल निर्माण के लिए 4.75 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
सरधना। गांव सलावा में करीब 20 माह पहले ट्रक गुजरते समय गंगनहर का पुल टूट गया था। शासन से लगातार मांग के बाद गंगनहर पुल के निर्माण के लिए सरकार ने करीब 4.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पुल टूटने के बाद से दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटने से लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
1 अप्रैल, 2023 को सलावा गंग नहर का पुल टूट गया था, जबकि एक ट्रक भी नीचे लटक गया था। क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्या को लेकर भाजपा क्षेत्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय विकास संगठन के अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने एक्स पर पोस्ट कर शासन-प्रशासन से नया पुल बनाने के लिए निवेदन किया था। उन्होंने बताया कि सलावा गंगनहर पुल टूटने से 12 गांवों के किसानों को दौराला और सकौती मिल तक गन्ना ले जाने के लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा नेता ओमसिंह राणा ने पुल शीघ्र बनाने का आग्रह किया था। इस मामले में कोई प्रगति नहीं होने पर शासन-प्रशासन को तीन बार एक्स पर पोस्ट की। इसके जवाब में लोक निर्माण विभाग की तरफ से पत्र लिखकर सूचित किया गया कि मुख्य अभियंता (सेतु) द्वारा पुल निर्माण की धनराशि स्वीकृत करने के लिए पत्र पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। उत्तर प्रदेश शासन के अनुभाग सचिव शिव कुमार ने 3 जनवरी लगभग 4.75 करोड़ की धनराशि सलावा पुल निर्माण के लिए स्वीकृत कर दी है।