दौराला। मटौर गांव में रविवार को एएमयू फाउंडेशन, डॉ. राजीव चैरिटेबल ब्लड सेंटर, गोयल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में. शकुंतला देवी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने 45 यूनिट रक्तदान किया। शीतल चौहान ने कहा कि एक यूनिट रक्त से दो लोगों की जान बचाई जा सकती है। बताया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। जो लोग रक्तदान करते हैं उनके खून की जांच भी होती है, इससे उनके शरीर में कोई बीमारी तो नहीं इसकी जानकारी भी पता लग जाती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वाले लोगों को संस्था की ओर से हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान शीतल चौहान, अंकुर मोतला, हर्षिता, अक्ष, ज्योति आदि मौजूद रहे।