फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   439 pilgrims got vaccinated at Faiz-e-Aam

Meerut News: फैज-ए-आम में 439 जायरीनों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 13 Feb 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
439 pilgrims got vaccinated at Faiz-e-Aam
फैज-ए-आम इंटर कालेज में लगाए गए शिविर में वैक्सीनेशन के लिए मौजूद हज यात्री। स्त्रोत स्वयं
मेरठ। हज यात्रा 2026 की तैयारियों के क्रम में दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 439 हज यात्रियों को आवश्यक वैक्सीन लगाई गई जिनमें 272 पुरुष और 167 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम ने शिविर का निरीक्षण किया। हाजी शीराज रहमान और मवाना के शहर काजी मौलाना नफीस ने हज प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हज यात्रा के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों और अरकानों को अदा करने की विधि बताई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों को विदेश में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस दौरान शहर काजी काजी जैनुस साजिदीन सिद्दीकी, नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, फैज-ए-आम के प्रधानाचार्य मोहम्मद शारिक, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी मदनपाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनस रिजवी, तबस्सुम, रिजवाना परवीन और आसमीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed