फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   430 roadways buses from Meerut ready to go to Prayagraj Mahakumbh

Meerut News: प्रयागराज महाकुंभ में मेरठ से 430 रोडवेज बसें जाने को तैयार

Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
430 roadways buses from Meerut ready to go to Prayagraj Mahakumbh
मेरठ। प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए मेरठ रीजन के चारों डिपो से 430 रोडवेज बसें तैयार हैं। महाकुंभ के दूसरे चरण में 20 जनवरी को बसें भेजी जाएंगी। बसें भेजने की अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। महाकुंभ में बसें जाने के बाद रीजन में करीब 370 बसें शेष रह जाएंगी। इनमें अधिकांश अनुबंधित बसें हैं। अब डेढ़ महीने तक इन अनुबंधित बसों के सहारे यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा। महाकुंभ में पहला मुख्य स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक होगा। इसे लेकर सभी विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मेरठ रीजन में मेरठ डिपो से 121, सोहराब गेट डिपो से 125, बड़ौत डिपो से 100 और गढ़मुक्तेश्वर डिपो से 84 रोडवेज बसें प्रयागराज कुंभ जाएंगी। सभी बसें नई और बीएस-6 की होंगी। प्रयागराज से इन बसों का संचालन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। मेरठ रीजन में सभी पांच डिपो में करीब 800 बसें हैं, जिनमें अनुबंधित भी है। मेरठ रीजन के आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि 20 जनवरी को बसों को भेज दिया जाएगा। बाकी बसों को यहां डिपो से संचालित किया जाएगा। जहां के भी यात्री अधिक निकलेंगे वहां पर अन्य मार्गों की बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed