फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   43 Under-15 and Under-19 teams to enter the football battle.

Meerut News: फुटबाल की जंग में उतरेंगी अंडर-15 और अंडर-19 की 43 टीमें

Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
43 Under-15 and Under-19 teams to enter the football battle.
- द आर्यन्स स्कूल में पांच अक्तूबर से शुरू होगा चौधरी कदम सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल में चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में विद्यालय प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, निदेशक अक्षय सिंह और प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा ने बताया कि पांच से 10 अक्तूबर तक होने वाले टूर्नामेंट में मेरठ, सरधना, मोदीनगर और गजरौला समेत विभिन्न क्षेत्रों के सीबीएसई स्कूलों की 43 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग के साथ अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा, जीओसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया और विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर एसके सिंह डिप्टी जीओसी एवं स्टेशन कमांडर मेरठ रहेंगे। आयोजकों ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेलों में भी आगे बढ़ाना है। इसी प्रयास के तहत विद्यालय के विद्यार्थी तमन्ना धामा, लक्ष्य, शौर्य धामा और विनीत फुटबाल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास, मार्गदर्शन और खेल का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। निदेशक गौरव चौधरी और प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा और खेल के समन्वय से ऐसी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed