फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   42 criminals underground, including the infamous moochh

मेरठः कुख्यात मूंछ समेत 42 अपराधी भूमिगत, पुलिस तलाश में, निगरानी पर सवाल

Sat, 21 Nov 2020 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
42 criminals underground, including the infamous moochh
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

जमानत पर बाहर आने के बाद कुख्यात मूंछ समेत 42 अपराधी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। वहीं, जमानतियों की घेराबंदी की भी तैयारी की जा रही है। मेरठ जोन के आठ जिले मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद व हापुड़ के 42 बदमाश भूमिगत हो गए हैं।

विज्ञापन


बद्दो की फरारी के बाद एडीजी जोन में जमानत पर बाहर आए अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जिसमें मूंछ समेत 42 बदमाशों के नाम सामने आए हैं जो भूमिगत हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जमानत पर छूटने के बाद भूमिगत हुए अपराधी वारदात नहीं कर रहे हैं। अभी उनका किसी आपराधिक वारदात से संबंध सामने नहीं आया है। इसके बावजूद उक्त अपराधियों की निगरानी बेहद जरूरी है। भूमिगत अपराधियों के जमानतियों से जानकारी ली जा रही है कि वे आखिर कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अपराधियों को जमानत देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि जमानत पर बाहर आए अपराधी पुलिस की निगरानी में होंगे। इसके लिए जोन के सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। 


मूंछ का नहीं लगा सुराग
भले ही पुलिस दावा कर रही है कि सुशील मूंछ की निगरानी हो रही है परंतु सच यह कि मूंछ सूबे से बाहर है। वह जमानत होने के बाद से यहां नहीं आया। मुजफ्फरनगर पुलिस दूर बैठे सुशील मूंछ की निगरानी कैसे कर रही है। यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed