{"_id":"5cc76464bdec22076759d8f1","slug":"41556571236-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठों पर की सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठों पर की सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठों पर की सीलिंग की कार्रवाई
सरूरपुर। रोहटा और बड़म गांव में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर सोमवार को एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार ने छापेमारी की। टीम ने भट्ठों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
क्षेत्र में प्रदूषण विभाग की बिना अनुमति के भट्ठा संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से शिकायत की थी। एसडीएम सदर कमलेश कुमार के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार न्यायिक शिल्पा ऐरन ने टीम को साथ रोहटा के एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। टीम को देख भट्ठा मालिक मौके से गायब हो गया। जबकि वहां मौजूद मुंशी खनन और प्रदूषण संबंधी कोई अनुमति नहीं दिखा सका। अधिकारियों की जांच में खनन, प्रदूषण की अनुमति से संबंधित कोई आदेश भट्ठा मालिक पास न होने पर भी ईंट पथाई कराई जा रही थी। जांच के बाद तहसीलदार न्यायिक शिल्पा एरेन ने ईंट भट्टे सील कर दिया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। तहसीलदार न्यायिक का कहना है कि एसडीएम सदर कमलेश कुमार के आदेश पर तहसील टीम ने छापेमारी की है। बिना मानकों के चल रहे भट्टे को मौके पर ही सील कर दिया गया। बाकी भट्ठों की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। जांच टीम में प्रदूषण वैज्ञानिक अरुण कुमार मिश्र, खान अधिकारी, कानूनगो नितिन कुमार व लेखपाल प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।