फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओलावृष्टि से आम और गेहूं की फसल को नुकसान

ओलावृष्टि से आम और गेहूं की फसल को नुकसान

Fri, 26 Apr 2019 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से आम और गेहूं की फसल को नुकसान
मेरठ। मौसम में अचानक आए बदलाव से बृहस्पतिवार शाम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे आम और गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ। जानी और खरखौदा ब्लाक में कई जगह ओलावृष्टि हुई। किसानों ने बताया कि पांच से दस मिनट तक तेज हवा के बीच ओले गिरे। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। काफी जगह गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग चल रही है। अनुमान है किसानों को दस से बीस फीसदी का नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं आम के पेड़ों का बौर गिरने से भी खासा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। दूसरी तरफ भाकियू और रालोद नेताओं ने शासन से ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान और भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed