फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कम पर्ची आने से गन्ना कसानों का हंगामा

कम पर्ची आने से गन्ना कसानों का हंगामा

Tue, 23 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कम पर्ची आने से गन्ना  कसानों का हंगामा
कम पर्ची आने पर गन्ना किसानों का हंगामा
विज्ञापन

1200 रुपये प्रति कुंतल के बजाय दो हजार प्रति कुंतल इंडेंट भेजने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। दौराला चीनी मिल से कम गन्ने की पर्ची आने को लेकर सोमवार को सरधना गंगनहर पुल के निकट स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर पर्ची के लिए प्रतिदिन इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसी के बाद किसान शांत हुए।

दौराला चीनी मिल के सरधना गंगनहर पुल पर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल का गन्ना सीजन खत्म होने को है। उधर, खेतों में खड़ी गेहूं की कटाई का काम शुरू हो चुका है। बावजूद उसके गन्ने की पर्ची कम आ रही हैं। जिसको लेकर किसानों ने क्षुब्ध होकर विक्की सैनी व मंगू प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान तोल बंद कराते हुए गन्ना क्रय केंद्र पर तालाबंदी कर दी। उधर, तौल लिपिक विनय त्यागी ने चीनी मिल के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद चीनी मिल की तरफ से रोहित त्यागी पहुंचे और उन्होंने किसानों को शांत किया। उधर प्रतिदिन 1200 कुंतल के हिसाब से आने वाले इंडेंट को बढ़ाकर 2000 हजार कुंतल प्रतिदिन के हिसाब से पर्ची भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। हंगामा करने वालों में विक्की सैनी, मंगू प्रधान, सचिन त्यागी, अंशुल, कपिल सैनी, मनमोहन सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed