फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांच दिन से जारी पूछताछ, मास्टरमाइंड नहीं आया हाथ

पांच दिन से जारी पूछताछ, मास्टरमाइंड नहीं आया हाथ

Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से जारी पूछताछ, मास्टरमाइंड नहीं आया हाथ
लईक हत्याकांड : पांच दिन से जारी पूछताछ, मास्टरमाइंड नहीं आया हाथ
विज्ञापन



मेरठ। जरी कारीगर लईक की हत्या का मास्टरमाइंड ढूंढना मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बना है। लईक के चार दोस्त और दो शूटर पुलिस की कस्टडी में पांच दिन से हैं। उनसे लगातार पूछताछ चल रही है। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुबूत नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस दिल्ली में गैंगवार की जड़ें खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक मवाना के सटला गांव निवासी लईक की हत्या 14 अप्रैल की रात परतापुर तिराहे पर हुई थी। लईक के साथ उसकी गाड़ी में चार दोस्त थे। उनसे पूछताछ में वारदात का खुलासा नहीं हुआ। उसके बाद दिल्ली से पुलिस के पास पहुंचे दो शूटरों ने हत्या करना कबूल किया। हत्या का मास्टरमाइंड दिल्ली बटला हाउस में बैठा है। पुलिस का मानना कि बटला हाउस में सट्टेबाजी को लेकर चल रही गैंगवार के चलते लईक की हत्या हुई है।
विज्ञापन

पांच दिन से पुलिस दिल्ली के बटला हाउस में गैंगवार की जानकारी जुटा रही है। लईक की हत्या क्यों और किसने कराई, इसकी जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि दिल्ली से भेजे गए दोनों शूटर सिर्फ मोहरे हैं। उनको किसी ने भेजा है। इसको लेकर पुलिस की गहनता से जांच चल रही है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। मास्टरमाइंड को ढूंढना चुनौती बना हुआ है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको बचाने की साजिश
पुलिस का मानना है कि लईक हत्याकांड में किसी को बचाने का प्रयास चल रहा है। इसके चलते दो शूटर दिल्ली से भेजे गए हैं। बटला हाउस में सट्टेबाजी को लेकर बदमाशों के दो गैंगों में विवाद है। इससे लईक का क्या लेनादेना था। इसका खुलासा मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद होगा। पकड़े गए सभी गुर्गों को मास्टरमाइंड का नाम पता मालूम नहीं है। यह बात वह बार बार दोहरा रहे हैं।

दूल्हा हिरासत में, पूछताछ जारी
मेरठ। लईक हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने दूल्हे यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर ने बताया कि लईक और उसके दोस्त 14 अप्रैल को मेरठ में यामीन निवासी बटला हाउस दिल्ली की शादी में आए थे। तभी यह वारदात हुई। लईक के परिजनों ने यामीन पर आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि उसने हत्या के संबंध में कुछ भी पता होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed