{"_id":"5ca2839dbdec2214577e7e60","slug":"41554154397-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में एलान कर शादी से 18 दिन पहले हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में एलान कर शादी से 18 दिन पहले हत्या
विज्ञापन

- दर्शिता से शादी करने का दीपक और उसका परिवार बना रहा था दबाव
- दोनों परिवार के लोगों की पंचायत मेें आरोपी ने मारने का किया था एलान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एकतरफा प्यार करने वाला दीपक सिरफिरा बना चुका था। इसकी जानकारी दीपक के परिजनों को थी, इसके बावजूद खूनखराबा करने के लिए उसे आजादी दे दी। दर्शिता से शादी करने का आरोपी दबाव बना रहा था। कई बार उसने दर्शिता का रास्ता रोककर अभद्रता भी की। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। जिसमें आरोपी दीपक ने हत्या करने का ऐलान किया था, लेकिन दीपक के पिता राजेसिंह ने दर्शिता के परिवार को भरोसा दिया कि उसका बेटा कोई गलत कदम नहीं उठाएगा। राजे सिंह तो नोएडा ड्यूटी करने चला गया। जिसके बाद दीपक की मां जगवीरी फिर दर्शिता के घर पर गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी। दर्शिता ने जगवीरी को समझाया कि आंटी, मैंने दीपक से शादी करने की कभी नहीं सोची। यही बात जगवीरी ने दीपक को जाकर बताई। जिसके बाद दीपक ने शादी से पहले दर्शिता को मारने का प्लान बनाया। शादी से 18 दिन पहले दीपक ने दर्शिता की हत्या कर दी।
हमारे साथ धोखा हुआ
दर्शिता के परिवार के लोगों का कहना कि हमारे साथ धोखा हुआ है। दीपक का पिता राजे सिंह सिपाही है और वह भरोसा देता रहा कि वह अपने बेटे को समझा लेगा। उससे माफी तक मंगवाने की बात कहीं थी। पुलिस में इसकी शिकायत न करे। बस यही गलती हमसे हुई। अगर हम राजे सिंह की बात न मानते तो शायद दर्शिता हमारे बीच होती। हमारे साथ राजे सिंह ने भी धोखा किया है।
दोस्त लव से लाया पिस्टल
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक ने बताया कि 20 दिन वह अपने दोस्त लव से अवैध पिस्टल लेकर आया था। लव मीनाक्षीपुरम गंगानगर में रहता है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने लव की तलाश में मीनाक्षीपुरम में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पंचायत के बाद आरोपी दीपक हत्या करने के प्लान में लगा था। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।