{"_id":"5c97eff8bdec22143e2c6175","slug":"41553461240-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार की रात रही सबसे गर्म, आज बदल सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार की रात रही सबसे गर्म, आज बदल सकता है मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। शनिवार की रात सीजन में सबसे गर्म रही। पारा 15 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन का तापमान भी 30 डिग्री को पार कर गया है। सोमवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं।
मार्च के अंतिम सप्ताह में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। दो दिन से चल रही तेज हवाओं के बीच गर्मी का असर ज्यादा प्रभावी नहीं दिख रहा है। हवा के रुकते ही गर्मी और तेज हो जाएगी। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के बीच सोमवार को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर मौसम के बदलने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बारिश की फुहारें आ सकती हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 57 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी व रात का तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार को कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। हवा भी तेज रहेगी। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा।