फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big conference on diabetes starting in meerut, eight hundred doctors will be participate

मधुमेह बीमारी पर बड़ा सम्मेलन आज से शुरू, आठ सौ से ज्यादा चिकित्सक होंगे शामिल

Thu, 28 Feb 2019 02:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Feb 2019 02:10 AM IST
सार

  • एक से तीन मार्च तक होगा सम्मेलन, 100 से ज्यादा शोध पत्र होंगे प्रस्तुत
  • भारत में 40 करोड़ से ज्यादा लोग हैं डायबिटीज से पीड़ित

विज्ञापन
Big conference on diabetes starting in meerut, eight hundred doctors will be participate
डायबिटीज

विस्तार

मेरठ। मधुमेह (डायबिटीज) रोग पर मेरठ में तीन दिन का राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें देश के 800 से ज्यादा चिकित्सक शामिल होंगे। सम्मेलन में100 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। एक से तीन मार्च तक होटल ब्रावरा में यह सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


आयोजन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. राकेश एरन, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. एसपी सोंधी और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर डॉ. वीरोत्तम तोमर ने यह जानकारी बुधवार को आईएमए हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इन्होंने बताया कि सम्मेलन में शुगर की रोकथाम, जांच की आधुनिक तकनीकों तथा विश्व भर में उपलब्ध नवीनतम इलाज के विषय पर विचार विमर्श व भविष्य में होने वाले उपायों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ में रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) द्वार यहा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराया जा रहा है। डॉ. राकेश एरन ने बताया कि आरएसएसडीआई भारत की एकमात्र शोध संस्था हैं जो मधुमेह बीमारी पर शोध कर रही है। इसमें शामिल होने वाले चिकित्सक मेडिसिन विद्या में स्नातकोत्तर हैं। डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि सम्मेलन में करीब 70 प्रतिशत से अधिक युवा चिकित्सक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. अधिप मित्रा, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. तनुराज सिरोही का सहयोग रहेगा।

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति का इलाज करने वाले चिकित्सक भी आएंगे
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से भाग लेने वाले प्रसिद्ध चिकित्सकों की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश प्रथम के निजी चिकित्सक डॉ. वेंकटराम हैं। वह मेडिसिटी हैदराबाद के सीईओ हैं। इनके अलावा नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विजय शर्मा तथा भारत के सर्व प्रमुख बेरिएट्रिक सर्जन अहमदाबाद के डॉ. महेंद्र नरवरिया भी शामिल होंगे।
 

आज लगेगा निशुल्क शिविर
डायबिटीज रोकथाम जन चेतना के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें आमजन भी शुगर की बीमारी के संबंध में मधुमेह विशेषज्ञ से राय ले सकते हैं। कार्यशाला में ब्लड शुगर की निशुल्क जांच भी की जाएगी। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ. केके गुप्ता होंगे।

शरीर में पलता मीठा जहर है शुगर
भारत में ही करीब 40 करोड़ लोग मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त हैं। सबसे ज्यादा चिंता का विषय यह है कि दो तिहाई से ज्यादा रोगियों को अपने इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। मधुमेह शरीर के सभी प्रमुख अंगों पर अपने दुष्प्रभाव डालती है।

यह हृदय, मस्तिष्क, गुर्दा व अन्य शरीर की धमनियों को बंद कर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, पैरालाइसिस. गैंगरीन, गुर्दा फेल और अंधापन आदि खतरनाक जानलेवा बीमारियों को जन्म देती है। यह शरीर में पलता मीठा जहर है, जो समय पर इलाज न लेने से जानलेवा साबित होता है। इसके लक्षणों को पहचानने के बाद इलाज से इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed