फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आयकर विभाग का मारबल व्यापारी के यहां सर्च

आयकर विभाग का मारबल व्यापारी के यहां सर्च

Fri, 22 Feb 2019 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का मारबल व्यापारी के यहां सर्च
पत्थर व्यापारी के शोरूम पर आयकर का छापा
विज्ञापन

- गढ़ रोड स्थित हरीश मार्बल में आयकर अफसरों ने की छानबीन
- व्यापारियों में हड़कंप, बीते दिनों मिठाई की दुकानों पर मारे थे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित हरीश मार्बल शोरूम पर छानबीन की। टीम ने देररात तक प्रतिष्ठान की जांच करते हुए पूरा विवरण तैयार किया। आयकर विभाग के इस ऑपरेशन से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
बीती 15 फरवरी को आयकर विभाग ने शहर के पांच मिष्ठान विक्रेताओं के यहां सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद अमर उजाला ने बताया था कि शहर के कई व्यापारी आयकर विभाग के रडार पर हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग दूबे के नेतृत्व में हरीश मार्बल पर सर्च ऑपरेशन चला। टीम में आयकर अधिकारी आईएस पंवार, एके कौशिक और एन प्रसाद के अलावा इंस्पेक्टर सुधांशु सिंह रहे। टीम ने शोरूम के सभी क्रय विक्रय के अभिलेखों के साथ कच्चे बिल अपने कब्जे में लिये। इसके अलावा शोरूम में रखे मार्बल और टाइल्स का पूरा विवरण तैयार किया। छापे की सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री विजय आनंद अग्रवाल, अमन गुप्ता, गौरव शर्मा, मेेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल और युवा व्यापार संघ अध्यक्ष परविंदर त्यागी हरीश मार्बल पर पहुंचे और विरोध जताया। लेकिन विभाग की टीम ने विरोध को दरकिनार कर दिया। सर्च ऑपरेशन के बारे में आयकर विभाग की टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

तीन भाई मिलकर चलाते हैं शोरूम
हरीश मार्बल शोरूम हरीश अरोड़ा का है। उनके भाई प्रवीण अरोड़ा और विनय अरोड़ा भी पार्टनर हैं। इस दौरान चर्चा रही कि आयकर विभाग जिस तरह छोटे व्यापारियों को परेशान कर रहा है, वह ठीक नहीं है। जबकि आयकर चोरी के साथ काला धन रखने वाले कई बड़े अधिकारी व अन्य लोग भी शहर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा पर्चा न रखें व्यापारी
मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने शहर के व्यापारियों को सलाह दी है कि वह प्रतिष्ठान पर कोई कच्चा पर्चा न रखें। क्योंकि आयकर विभाग ऐसे पर्चों को लेकर भी अपने सर्च में शामिल कर नोटिस जारी कर सकता है। जिसका जवाब व्यापारी के पास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed