{"_id":"5c2e7700bdec2257171e8a48","slug":"41546548992-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीपुर में मुकदमें में गवाही को लेकर दो पक्ष भिडे-दोनो पक्षों ने थाने पर दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीपुर में मुकदमें में गवाही को लेकर दो पक्ष भिडे-दोनो पक्षों ने थाने पर दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। अलीपुर गांव में बुधवार देर सायं एक मुकदमे में गवाही देने को लेकर वादी और उसके गवाह में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से महिला व उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी कोमल पत्नी राजपाल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग मुकदमेबाजी को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। इसी मुकदमे में उनके पक्ष से एक गवाह बना रखा है। जिस पर वह झूठी गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। झूठी गवाही देने से इनकार करने पर बुधवार सायं कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। महिला का कहना है कि उसके साथ गालीगलौज की और बीच बचाव में आए उसके बेटे सुमित से भी मारपीट की। पुलिस ने घायल महिला एवं उसके पुत्र सुमित को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रविकांत पुत्र हरिशंकर, विशाल पुत्र विनोद व गौरव पुत्र विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन उस पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।