फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जयंत चौधरी: सभी केंद्र-MUZAFFARNAGAR

जयंत चौधरी: सभी केंद्र-MUZAFFARNAGAR

Sat, 13 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी: सभी केंद्र-MUZAFFARNAGAR
मोदी ने झूठे वादे कर देश की जनता को छला : जयंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। रालोद उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार वादा भूल गई है। महंगाई ने हर तबके की कमर तोड़कर रख दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे करके देश की जनता को छला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2019 में जनता भाजपा को इसका जबाब देकर रहेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन पूरी ताकत से साल 2019 के चुनाव में उतरेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. यूनुस कुरैशी के इंतकाल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास दरेसी रोड पर पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां, राजेंद्र सिकरवार, राजपाल भरंगर, डा. अशोक अ्रग्रवाल, पवन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
डा. यूनुस कुरैशी के घर पहुंच दी श्रद्धांजलि



यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा जिस मंच पर
जाते हैं, वह हार जाता है: दिनेश शर्मा
-उपमुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व अभिनेता पर साधा निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। लोकनायक नारायण जयंती पर सपा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों जिस मंच पर जाते हैं, वह जीतता नहीं, हार जाता है। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों कई मंच साझा कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की शिवपाल सिंह यादव से नजदीकियों की चर्चाओं को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का बंगला आवंटित करने पर कहा कि इसमें नजदीकियों और दूरियों का कोई प्रश्न नहीं है। किसी राजनीतिक दल के अध्यक्ष या पूर्व वरिष्ठ मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित किए जाते रहे हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी मन्नान वानी को लेकर एएमयू में हुए घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में रहने के बाद भी विदेशी मानसिकता बनाए हुए हैं, उनको कुछ राजनीतिक दल संरक्षण देते हैं। उनके बारे में सरकार का जीरो टॉलरेंस है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर कहा, भाजपा अपने संकल्प पत्र पर अडिग है। आपसी सहमति या कोर्ट के फैसले के आधार पर राममंदिर का निर्माण करने की घोषणा पर कायम है। वहीं, विद्यालयों में रामलीला के मंचन पर उन्होंने कहा कि जो विद्यालय इस पर अमल करना चाहता है वो स्वतंत्र है। इसे लेकर बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed