{"_id":"5b8afb9e42c792465b68a607","slug":"41535835038-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबंगले से सजाया गया श्री राधा-कृष्ण मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबंगले से सजाया गया श्री राधा-कृष्ण मंदिर
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फूलबंगले से सजाया गया श्री राधा-कृष्ण मंदिर
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। दो और तीन सितंबर को मंदिर में दो लाख की भीड़ भगवान के दर्शन करने पहुंचेगी। श्री राधा-कृष्ण मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जिसमें लकड़ी के फ्रेमों पर बेला व रजनीगंधा के देशी विदेशी लगभग 20 क्विंटल फूलों से फूल बंगले को सजाया गया है। मंदिर के बाहर सड़क पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रुपों को चलित रूपों का द्वार लगाया गया है। बल्बों की रोशनी से मंदिर को जगमग करने के लिए आठ जनरेटर लगाए गए हैं। मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंहल का कहना है कि दो सितंबर की रात्रि 11:28 बजे श्री राधा गोविंद का अभिषेक व 108 तुलसीदल व कमलदल से किया जाएगा। उसके पश्चात 12 बजे आरती होगी। चरणामृत वितरित किया जाएगा। मंदिर में 24 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन होंगे। मंदिर में एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगायी गई है।