{"_id":"5b5101014f1c1b6e118b4989","slug":"41532035329-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम ने दो स्कूलों की कैंटीन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम ने दो स्कूलों की कैंटीन का किया निरीक्षण
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एफएसडीए ने दो स्कूलों की कैंटीन का किया निरीक्षण
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को दो स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली। हालांकि एक स्थान पर डस्टबिन का ढक्कन खुला मिला, जिसे बंद रखने की हिदायत दी गई।
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम आर्यन इंटरनेशनल स्कूल जटौली बाईपास पर गई। जहां उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण किया। इसके बाद दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम गई। दोनों ही स्थानों पर कैंटीन के फूड विभाग से रजिस्ट्रेशन थे। साफ-सफाई का ध्यान रखा गया था। लिहाजा सैंपल नहीं लिए गए। खाद्य सुरक्षा की टीम में अरुण राना, रीना शर्मा, सुमनपाल आदि थे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि एफएसडीए की टीम शासन के निर्देश पर अभियान चला रही है। इसके तहत स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों में चल रही कैंटीन का निरीक्षण करना है। सैंपल लेकर जांच करानी है कि खाद्य पदार्थों में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है। किसी भी स्कूल-कॉलेज या अस्पताल में चल रही कैंटीन को बिना निरीक्षण नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन