फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली कनेक्शन के लिए काट रहे चक्कर

बिजली कनेक्शन के लिए काट रहे चक्कर

Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन के लिए काट रहे चक्कर
मेरठ।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत बिजली विभाग जहां हर घर कनेक्शन देने का दावा कर रहा है वहीं काफी लोगों को कनेक्शन के लिए चक्कर कटाए जा रहे हैं। मलियाना बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लक्ष्मीकुंज कालोनी में दर्जनों मकानों को अभी तक कनेक्शन नहीं मिले हैं। अधिकारी अनाधिकृत कॉलोनी बताकर लोगों को टरका रहे हैं जबकि कर्मचारियों ने घूस लेकर यहां कई घरों को कनेक्शन देकर रोशन कर दिया है। कनेक्शन से वंचित लोगों ने मंडलायुक्त से लेकर पीवीवीएनएल एमडी और तमाम जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है।

केंद्र सरकार की तरफ से देश के सभी घरों को बिजली कनेक्शन देने की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना उन्हीं लोगों के लिए चलाई जा रही जिनके पास कनेक्शन नहीं है। मलिायाना बिजलीघर क्षेत्र की लक्ष्मीकुंज कॉलोनी निवासी सोहनपाल सिंह का कहना है कि कालोनी के लोग बिना बिजली के गर्मी से परेशान हैं। पिछले दस महीने से कनेक्शन के लिए चक्कर काट रहे हैं। एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता तक कॉलोनी को अनाधिकृत बताकर टरका रहे हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार और पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन से भी की है। इसके अलावा विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी उन्हें कनेक्शन दिलाने के लिए एमडी को लेटर लिखा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कालोनी वालों ने बताया कि घूस लेकर कालोनी के पांच घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अगर कॉलोनी अनाधिकृत है तो इन लोगों को किस आधार पर कनेक्शन दिए गए। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि उन्हें लक्ष्मीकुंज के लोगों की शिकायत मिली है। मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जिस तरह भी संभव हो सकेगा उसके अनुसार कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed