{"_id":"5b03302f4f1c1bf36b8b5036","slug":"41526935599-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला सा नजर आएगा भविष्य निधि कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला सा नजर आएगा भविष्य निधि कार्यालय
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सुबह नौ बजे से होगा पीएफ ऑफिस में काम
मेरठ। भविष्य निधि कार्यालय मंगलवार से बदला हुआ नजर आएगा। अब सुबह नौ बजे से दफ्तर खुल जाएगा।
जागृति विहार स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय से मेरठ के अलावा बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सहारनपुर जिले के कर्मचारी जुड़े हैं। दफ्तर सुबह 9:30 बजे खुलता और 10 बजे तक काम शुरू होता है। ऐसे में नौकरी पेशा लोगों को पेंशन, फंड और अन्य समस्याओं के लिए अपने दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ती है। उक्त कर्मियों की समस्या को देखते हुए मंगलवार से दफ्तर में सुबह नौ बजे से काम शुरू हो जाएगा। दफ्तर में पेंशन इंक्वायरी भी अब ग्राउंड फ्लोर पर होगी। पहले ये प्रथम तल पर था। लोगों के काम जल्दी हों, इसके लिए स्थानीय स्तर पर विभाग के रिटायर कर्मियों की मदद ली जाएगी। कुछ कर्मी कार्यालय आने वालों को फार्म भरने सहित उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी देंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सूरज शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर से लोगों की सुविधाओं के लिए ये व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि लोगों के काम जल्दी और समय पर हों। वहीं लोगों को पानी देने के लिए एक कर्मी की ड्यूटी भी लगाई दी गई है। बैठने के लिए सोफे आदि की व्यवस्था कर दी गई है।