{"_id":"5b01daf44f1c1bd3408b6b50","slug":"41526848244-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 550 रुपये दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 550 रुपये दे सरकार
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य 550 रुपये क्विंटल दे सरकार
मेरठ। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक रविवार को गंगानगर में आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को 325 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना रेट भी नहीं दिला पा रही है। जबकि गन्ने से बनने वाले उत्पादों से सरकार को इतना फायदा होता है कि वह चाहे तो 550 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना रेट दे सकती है। वर्मा ने कहा कि एक क्विंटल शीरे से प्राप्त एल्कोहल पर सरकार 640 रुपये टैक्स वसूलती है व एल्कोहल से बनने वाले तमाम उत्पादों से भी टैक्स प्राप्त करती है। सही मायनों में गन्ने से प्राप्त होने वाला शीरा हीरा है। अगर सरकार ने 550 रुपये क्विंटल रेट घोषित नहीं किया तो किसान 2019 में भाजपा को वोट नहीं करेंगे। विनोद सैनी, केशर आलम, असगर अली, हाजी सुलेमान, सचिन चौधरी, जोगेंद्र सिंह, रवींद्र गिल, ओमवीर सिंह, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।