फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैपडि व हाईस्पीड ट्रेन- मेरठ ध्यानार्थ-Meerut

रैपडि व हाईस्पीड ट्रेन- मेरठ ध्यानार्थ-Meerut

Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रैपडि व हाईस्पीड ट्रेन- मेरठ ध्यानार्थ-Meerut
पीडब्लूडी से मिली रैपिड रेल को एनओसी
विज्ञापन

मेरठ/गाजियाबाद
दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन को लोक निर्माण विभाग की एनओसी मिल गई है। उधर इसके लिए लगातार टेंडर प्रकिया होने से प्रस्ताव आगे बढ़ गया है। हालांकि एनसीआरटीसी जुलाई माह से इस पर काम शुरू करने की तैयारी में है। लेकिन यदि केन्द्र सरकार की कैबिनेट ने जुलाई तक इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया तो निर्माण शुरू होने में और समय लग सकता है।
दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के पहले चरण को हरी झंडी हो गई है। साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए ट्रैक के पिलर तथा अन्य कार्यों के टेंडर खोल दिए गए। विदेशी कंपनियों को पछाड़ते हुए ये टेंडर भारतीय कंस्ट्रक्शन कंपनियों केखातों में गए हैं। चूंकि पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ही काम होगा। प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी ने रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस)को एनओसी दे दी है। वहीं, नगर निगम ने भी करीब 250 पोल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हाई स्पीड का 92 किलो मीटर लंबे प्रोजेक्ट का कुल बजट 32,500 करोड़ रुपये है। निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया लगभग फाइनल हो चुकी है।
विज्ञापन


एनएच 58 के ऊपर है एलाइनमेंट
एनएच 58 के ऊपर ही यहां पूरा एलाइनमेंट एलीवेटिड है। इस हाइवे का अब काफी हिस्सा पीडब्लूडी के हवाले है। इसके लिए एनओसी की आवश्यकता थी। चूंकि इस रोड को भी चौड़ी करने की तैयारी है। ऐसे में मामला अटका था पर पीडब्लूडी की एनओसी से जल्द ही यहां काम शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड के स्टेशन
परतापुर, रिठानी, ब्रहमपुरी, बेगमपुल, एमईएस कालोनी तथा डौरली ऐसे छह स्टेशन हैं जो इस रूट में नए शामिल किए गए हैं। दिल्ली से लेकर मेरठ तक अब रैपिड के स्टेशन सराय कालेखां, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगनर, मोदीनगर, मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, मेरठ सेंट्रल, बेगमुपल, मेरठ नार्थ और मोदीपुरम पहले ही प्रस्तावित किए गए थे।




मेट्रो फेज तीन की डीपीआर पर जल्द मुहर
जीडीए ने मेट्रो फेज तीन नोएडा-वैशाली टू मोहननगर कॉरिडोर की डीपीआर शासन को भेज दी है। डीपीआर के साथ फंडिंग पैटर्न पर जल्द मुहर लग सकती है। जीडीए की ओर से 80 में से अधिकांश फंडिंग शासन से होने की संभावना जताई जा रही है। मेट्रो के नोएडा-वैशाली टू मोहननगर के फेज तीन कॉरिडोर का रूट 10.17 किलोमीटर लंबा है। इसमें नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक 5.11 किमी लंबे एलिवेटेड रूट की कुल लागत 1873.49 करोड़ प्रस्तावित है। वैशाली टू मोहननगर मेट्रो रूट की लंबाई 5.06 किलो मीटर है। डीपीआर में इस रूट की कुल लागत 2117.38 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। दोनों कॉरिडोर साहिबाबाद में जुड़ने के चलते यहां जंक्शन बनेगा।

खास बातें:
एनएच 58 के ऊपर से जानी है रोड, काफी हिस्सा है पीडब्लूडी के हवाले
कई स्टेशनों के लिए हो चुके हैं टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed