{"_id":"5adba5f74f1c1b87098b5b66","slug":"41524344311-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों पर पतंजली का उत्पाद बेचने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों पर पतंजली का उत्पाद बेचने की तैयारी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समितियों पर मिलेंगे आयुर्वेदिक उत्पाद
मेरठ। सहकारिता विभाग सहकारी समितियों को फिर से पुनर्जीवित करने की तैयारी कर रहा है। पिछले कई सालों से सहकारी समितियों पर सिर्फ खाद्य और बीज ही मिलता आ रहा है लेकिन अब इन सहकारी समितियों पर आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद भी बेचे जाने पर सहकारिता विभाग काम कर रहा है। इसकी शुरूआत आपका बाजार से करने की तैयारी है।
सहकारी समितियों कृषि और किसान से जुड़ी हैं। पहले इन समितियाें पर खाद्य और बीज के साथ ही घरेलू उपयोग के सामान साबुन, तेल, घी, चाय आदि भी बिका करते थे। लेकिन पिछले करीब 15 सालों से ज्यादा समय से यह उत्पाद बिकने बंद हो गए और किसानों को सिर्फ यहां से खाद्य और बीज ही मिलने लगा। लेकिन अब प्रदेश की भाजपा सरकार इन समितियों को फिर से पुनर्जीवित करने पर काम कर रही है। इसके लिए सबसे पहले सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले आपका बाजार में घरेलू उपयोग के सामान की बिक्री शुरू की जाएगी। मेरठ में आपका बाजार बेगमपुल पर है। आपका बाजार में अब फिर से व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए एक आयुर्वेदिक कंपनी जो कि साबुन, तेल, शैंपू, दंत मंजन सहित खाने पीने के तमाम उत्पाद के साथ दवाएं भी बनाती है उसके उत्पाद बेचने की कवायद चल रही है। इसके लिए सहकारिता विभाग के अधिकारी भी कंपनी संचालकों से वार्ता कर चुके हैं। आपका बाजार के सभापति संजीव बंसल ने बताया कि आपका बाजार की व्यापारिक गतिविधि तेज करेंगे। इसके बाद इसी बाजार के थोक सेंटर के माध्यम से जनपद की 84 समितियों पर भी खाद्य और बीज के साथ अन्य सामान बेचे जाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे किसान अपने उपयोग का सामान सस्ते और सुलभ तरीके से समितियों से प्राप्त कर सके। आपका बाजार के बाद समितियों पर सामान पहुंचेगा।
खास बातें:
सहकारिता विभाग अब समितियों को कर रहा पुनर्जीवित
आपका बाजार से शीघ्र होगी शुरूआत, अन्य कंपनियों से भी करार की है तैयारी