{"_id":"5a3eb9734f1c1b0b788b48e1","slug":"41514060147-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पार्किँग ठेके में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पार्किँग ठेके में अनियमितता का आरोप
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन पार्किंग ठेके में अनियमितता का आरोप
मेरठ। नगर निगम प्रशासन ने टाउन हॉल, शर्बती देवी अस्पताल, शॉप्रिक्स मॉल, पश्चिमी कचहरी के पूर्वी भाग सहित नौ स्थानों के लिए वाहन पार्किंग के ठेके छोड़े थे। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, पूर्व पार्षद विजय आनंद अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचे। वहां नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए पार्किंग ठेके में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने ई टेंडरिंग व्यवस्था शुरू की है, इसके बाद भी कुछ लोगों को विशेष लाभ पहुंचाने के लिए ठेके छोड़े गए हैं। उन्होंने ठेके निरस्त किए जाने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र उपाध्याय, गौरव नामदेव, प्रवीन शर्मा, रमन धींगड़ा, गौरव शर्मा, पंकज राजपूत, शगुन शर्मा, सौरभ, आकाश, अंकुर राणा आदि मौजूद रहे।