{"_id":"59ff7df14f1c1b70548bb128","slug":"41509916145-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो टेंपो जोन में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो टेंपो जोन में चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा
अमरउजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के तहत रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ अड्डा चौराहे पर अभियान चलाया। नो टेंपो जोन में 46 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेजा गया।
इस दौरान कुछ वाहन चालकों की पुलिस ने तीखी नोकझोंक भी हुई।
सीओ ट्रैफिक संजीव देशवाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई के साथ रविवार को हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे। नो टेंपो जोन में ट्रैफिक पुलिस ने अवैध तरीके से चल रहे 14 ऑटो को सीज कर दिया। इस दौरान अवैध तरीके से चल रही 32 ई रिक्शा भी सीज कर पुलिस लाइन भेज दी।
ट्रैफिक पुलिस ने लाउड स्पीकर लेकर चौराहे पर निर्देश दिए कि यदि अवैध तरीके से सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला वेस्ट एंड रोड, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा और इंदिरा चौक पर भी पहुंचा। इस दौरान तीन कार क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेज दी। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े 25 वाहनों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान भी काटे।
लालकुर्ती पैठ पर रही नजर
ट्रैफिक पुलिस सुबह आठ बजे से लालकुर्ती पैठ एरिया में पहुंच गई। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित और लालकुर्ती एसओ बिरेंद्र कुमार नेबीच सड़क पर न तो फड़ लगी और न ही ठेले।
विज्ञापन
बेगमपुल से जीरो माइल, जीरो माइल से मेट्रो अस्पताल तक सड़क पर हटाए अतिक्रमण पर भी पुलिस की नजर रही। शनिवार को भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा पैठ लगवाने पहुंचे थे, पैठ लगनी भी शुरू हो गई थी। लेकिन एसएसपी के आदेश पर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज हुआ तो पैठ लगाने वाले भी खिसक लिए।
यातायात व्यवस्था को लेकर प्रत्येक दिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। कुछ स्थान हैं जहां अतिक्र्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी