फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक तरफ गिराने की तैयारी, दूसरी तरफ चल रहा निर्माण

एक तरफ गिराने की तैयारी, दूसरी तरफ चल रहा निर्माण

Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
एक तरफ गिराने की तैयारी, दूसरी तरफ चल रहा निर्माण
एक तरफ गिराने की तैयारी, दूसरी तरफ निर्माण जारी
विज्ञापन


- बंगला नंबर 210 बी में हो रहा कैंट अधिकारियों की नाक के नीचे खेल
- ध्वस्त किये गये कांप्लेक्स की बगल में ही भूखंड पर चल रहा गुपचुप निर्माण

मेरठ।
कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण को धवस्त करने अभियान शुरू करने का दावा किया गया है। लेकिन जो अवैध निर्माण चल रहे हैं, उनको रोक पाने में कैंट बोर्ड नाकाम साबित हो रहा है। कैंट क्षेत्र के सबसे चर्चित बंगला नंबर 210 बी में ही, जहां कांप्लेक्स ध्वस्त किया गया, उसी के बराबर में गुपचुप निर्माण शूरू कर दिया गया है।
सदर बाजार शिवचौक के सामने स्थित बंगला नंबर 210 बी की जमीन पर कैंट बोर्ड अपना मालिकाना हक बताता है। कोर्ट से भी कैंट बोर्ड के पक्ष में फैसला आ चुका है। यही कारण रहा कि बंगला नंबर 210 बी में निर्मित व्यावसायिक कांप्लेक्स को कैंट बोर्ड ने गिरा दिया था।
विज्ञापन


बंद दरवाजे पीछे चल रहा निर्माण
इसी कांप्लेक्स के बराबर में बंगला नंबर 210 की जमीन से 94.14 वर्ग मीटर के प्लाट को मै. महादेव एसोसिएटस दिल्ली रोड के नाम पर सितंबर 2005 में खरीदना दर्शाया है। इस प्लाट के चारो तरफ चारदीवारी है तो मुख्य मार्ग की तरफ एक लोहे का छोटा गेट लगा है। मुख्य मार्ग की तरफ की दीवार लगभग जीणशीर्ण अवस्था में है। इस भूखंड में बंद दरवाजे के पीछे इन दिनों गुपचुप तरीके से निर्माण शरू करा दिया गया है। देर रात इस भूखंड के परिसर में निर्माण सामग्री लाकर डाल दी जाती है और दिन भर काम चलता रहता है। इस समय यहां पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
यह अवैध निर्माण जानकारी में नहीं है। इसकी जांच कराते हुए तत्काल कार्रवाई होगी। कैंट बोर्ड अवैध निर्माण को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
एम जफर, प्रेस प्रवक्ता कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed