{"_id":"59c409fd4f1c1bb2688b5b95","slug":"41506019837-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कई घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/थानाभवन। मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव बिड़ौली तिराहे पर बृहस्पतिवार को शामली की ओर से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर करनाल जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया।
हादसे में पवन पुत्र पुन्ना और फुरकान पुत्र सहपत निवासी हथछौया घायल हो गए। इस दौरान वहां सड़क किनारे खड़ा बच्चा उत्तम भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कस्बे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, थानाभवन में कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल मोपेड से गांव हरड़ फतेहपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही शुगर मिल के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।