{"_id":"599df1f84f1c1bcf018b4710","slug":"41503523320-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के 22 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के 22 मरीज और मिले
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों, महिलाओं को चपेट में ले रहा
नाकाफी साबित हो रहे स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई। जबकि 22 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 15 हैं, जबकि सात दूसरे जिलों से हैं। मेरठ में अब तक 136 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित विपुल (26) निवासी बुढ़ाना गेट की गाजियाबाद की निजी अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। उन्होंने जानकारी दी कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनमें मेरठ के किरन (64) निवासी डिफेंस कॉलोनी, एकता (30) निवासी खरखौदा, सुषमा (32) निवासी शास्त्रीनगर, मुकेश (45) निवासी रोहटा रोड, गुलशन (22) निवासी भावनपुर, सदन (3) निवासी किठौर, दुलारी (60) निवासी कंकरखेड़ा, निष्काम बंसल (7) निवासी शास्त्रीनगर, डॉ. मनीषा बंसल (43) निवासी शास्त्रीनगर, माज (4) निवासी खरखौदा, कन्हैया लाल (50) निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस, जयप्रकाश (68) निवासी रजपुरा, जयकुमार (7) निवासी लावड़, आरव (18 माह) निवासी शिवशक्ति विहार और सत्या रानी (58) निवासी पंजाबीपुरा हैं। इनके अतिरिक्त आफियान (14) निवासी बुलंदशहर, अनीता देवी (50) निवासी बिजनौर, आयत (2), शिवमपाल (18), भव्या अरोरा (5), अथर्व (2) और बेबी (3) निवासी मुजफ्फरनगर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ ने बताया कि मेडिकल अस्पताल की लैब से अब तक 391 सैंपल में से 173 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 40 लोग दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 133 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है। स्वाइन फ्लू से अब तक मेरठ के 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
संयुक्त आवास आयुक्त भी चपेट में
उप्र आवास एवं विकास परिषद् के संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। गाजियाबाद के एक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। इसके बाद वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए। बुधवार को कार्यालय नहीं पहुंचने पर उन्हाेंने फोन पर स्वाइन फ्लू होने की जानकारी दी। परिजन गाजियाबाद में उनके साथ हैं।