{"_id":"599c9e844f1c1b9e2f8b46aa","slug":"41503436420-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के विरोधियों पर कराएंगे कार्रवाई: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के विरोधियों पर कराएंगे कार्रवाई: सांसद
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा संगठन को जीत तो मिल गयी। लेकिन अब आने वाले दिनों में बड़ा घमासान होना तय माना जा रहा है। अब तक चुप्पी साधे बैठे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद सरधना विधायक ठा. संगीत सोम का नाम लेकर सीधे निशाना साधा। सांसद ने कहा कि संगीत सोम ने खुद को पार्टी से बड़ा समझने की जो भूल की है, उसका परिणाम उनके सामने है। अब इस पूरे मामले की शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार राणा के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें देहात के पांच विधायकों में से चार विधायक, वह खुद और क्षेत्रीय कमेटी के लोगों के साथ ही पश्चिम के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी विमल शर्मा शामिल हुए थे। जिसमें कुलविंदर सिंह को प्रत्याशी तय कर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में सरधना विधायक संगीत सोम का दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में उतरना पार्टी विरोधी काम रहा। यही नहीं, उन्होंने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से भी हाथ मिला लिया। इसके अलावा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के विरोध में बरगलाया। इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शाहिद मंजूर पर भी निशाना
वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शाहिद मंजूर हारकर घर बैठ चुके हैं। लेकिन अब चोर दरवाजे से सेंधमारी कर रहे हैं। यदि उनमें इतना ही दम था तो क्यों नहीं अपने बेटे नवाजिश मंजूर को चुनाव मैदान में उतारा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों पर निकाली भड़ास
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पिछला चुनाव सपा सरकार में हुआ था और भाजपा प्रत्याशी पुलिस-प्रशासन के दबाव में हारा था। लेकिन अब सरकार बदलने के बावजूद अधिकारियों की मानसिकता नहीं बदली है। अनुज वाल्मीकि मामले में अधिकारी उसका अपहरण न होने का बयान जारी करते हैं और खुद गोवा में उसके समुद्र में नहाने की वीडियो मंगाते हैं। सपना हुड्डा ने पार्टी के झंडे का दुरुपयोग किया। इस मामले में 16 अगस्त को ही सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गयी थी। लेकिन 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके अलावा 21 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा के आवास पर हुआ हमला भी नियोजित साजिश के तहत हुआ था, जिसकी जांच करने के बजाय पुलिस ने सीधे मुखिया गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। अब ऐसे पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट भी भाजपा नेतृत्व को भेजी जाएगी।
खास बात
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चुनाव परिणाम के बाद विधायक संगीत सोम पर सीधे साधा निशाना
नाम लेकर कहा कि पार्टी को खुद से बड़ा समझने वाले विधायक को मिला है सबक
पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही सांसद ने