फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीन पर उतरकर जनसहयोग से स्वच्छ होगी हिंडन

जमीन पर उतरकर जनसहयोग से स्वच्छ होगी हिंडन

Fri, 14 Jul 2017 02:50 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर उतरकर जनसहयोग से स्वच्छ होगी हिंडन
मेरठ। हिंडन व उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडन को साफ करने का अभियान केवल बैठकों तक ही सीमित न रहे। जनता, प्रधानों और प्राइवेट सेक्टर के सहयोग से इस मुहिम को जमीन पर उतरकर अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नदियों में विसर्जित वेस्ट के बॉयो केमिकल की जांच 31 जुलाई तक हर सूरत में पूरी कर ली जाए। मंडलायुक्त ने ग्रामवासियों, प्रधानों, पब्लिक सेक्टर का सहयोग लेने, बेसलाइन सर्वे कराने, नदियों के किनारे पौधरोपण करने, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने और ग्राम की जल प्रबंधन समितियों को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवरेज, सॉलिड वेस्ट, औद्योगिक अपशिष्ट आदि के संबंध में आधारभूत सर्वे जरूरी है। ग्राम प्रधानों व उद्यमियों की वर्कशॉप कराई जाए। नगर निकायों को जागरूक कर एनजीओ के अनुभव साझा हों। सुनिश्चित करें कि नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में नगरीय ठोस अपशिष्ट की डंपिंग न की जाए। कौन-कौन निकाय या उद्योग ठोस अपशिष्ट डाल रहे हैं, उसकी सूची बनाकर बैठक की जाए। मुख्य धारा से 200 मीटर की दूरी तक ठोस अपशिष्ट को डंप न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईटीपी प्लांटों की करें जांच
मंडलायुक्त ने कहा कि उद्योगों में ईटीपी प्लांटों की जांच हो। पूरी मुहिम के लिए लिये टाटा, कोका कोला ट्रस्ट आदि का सहयोग लिया जाएगा तथा उनके सीएसआर फंड से कार्य कराने की कवायद होगी। नोएडा व यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण से भी सहयोग लिया जाएगा। जो नगर निकाय या अन्य लोग बिना ट्रीटमेंट के सीवरेज नदी में गिराते हैं, उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए।

शुद्घ पेयजल दें
मंडलायुक्त ने कहा कि हिंडन के समीपवर्ती गांवों में पाइप लाइन से पेयजल व्यवस्था करें। पानी से बीमारी आदि न फैलें। हिंडन व सहायक नदियों के किनारे पौधरोपण कराएं। नदी के समीप स्थित उद्योग गांवों को गोद लेकर अपने सीएसआर फंड को गांवों में व्यय करें। इस अवसर पर जल बिरादरी गाजियाबाद के मेजर हिमांशु, रमन त्यागी, क्लीन मेरठ से अमित अग्रवाल, बागपत से कृृष्णपाल व रीना खंडूरी ने भी विचार रखे। अपर आयुक्त आरएस धामा, डीएम मुजफ्फरनगर जीएस प्रियदर्शी, सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार, एसीएमओ शामली डॉ. नेतराम, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग मेरठ आरके त्यागी, नोएडा डॉ. बीबी अवस्थी, गाजियाबाद अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
खास बात
- कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में बोले मंडलायुक्त
- कहा, केवल बैठकों में ही नहीं, जमीन पर उतरकर करें काम
- पौधरोपण, सर्वे के साथ पुनर्जीवित करें जल प्रबंधन समितियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed