{"_id":"595427434f1c1b011d8b479f","slug":"41498687299-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए वीसी हुए रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए वीसी हुए रिलीव
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए वीसी योगेंद्र यादव हुए रिलीव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव बुधवार को मेरठ से कार्य मुक्त हो गए। उनका तबादला बतौर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन लखनऊ किया गया है।
एमडीए वीसी योगेंद्र का तबादला गत दिवस शासन द्वारा कर दिया गया। हालांकि एक साथ पचास अधिकारियों के तबादले शासन ने किए है। माना जा रहा है कि योगेंद्र यादव का तबादला कर्मचारियों के साथ हुए विवाद का परिणाम है। योगेंद्र यादव बुधवार को कार्य मुक्त हो गये। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। कई कर्मचारियों ने गिले शिकवे भी दूर किए। उधर, अपर सचिव बैजनाथ का तबादला भी रामपुर हो गया। वह बृहस्पतिवार को कार्य मुक्त हो जाएंगे। दरअसल दो साल पहले भी बैजनाथ का तबादला रामपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर हुआ था। उस समय तत्कालीन वीसी एमडीए राजेश यादव ने डीओ को लेटर लिखकर उनका तबादला रुकवा लिया था। अब वह उसी पद पर जा रहे हैं।
अपर सचिव बैजनाथ बृहस्पतिवार को होंगे रिलीव
वीसी योगेंद्र यादव का तबादला हुआ विशेष सचिव सामान्य प्रशासन पद पर
बोर्ड बैठक हुई स्थगित
वीसी के जाने से एमडीए बोर्ड बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह बैठक बृहस्पतिवार को प्रस्तावित थी। दरअसल अपर सचिव को भी बुधवार को ही जाना है। बैठक के कारण उन्हें रोका गया था। अब बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता शबीह हैदर ने बताया कि इस बैठक की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।