फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4106 mobile blocks of cyber criminals in the range

Meerut News: रेंज में साइबर अपराधियों के 4106 मोबाइल ब्लॉक

Wed, 29 Apr 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
4106 mobile blocks of cyber criminals in the range
- साइबर अपराध में प्रयोग 1962 मोबाइल नंबर किए बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य की बुधवार को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने समीक्षा की। मेरठ रेंज में 4106 मोबाइल फोन व 1962 मोबाइल नंबर को ब्लाॅक किया गया है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से रेंज के सभी जिला पुलिस प्रमुखों संग बैठक की। इसमें वर्ष-26 में दर्ज साइबर क्राइम के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक एनसीआरपी पोर्टल पर मिली 3426 शिकायत का निस्तारण किया गया। साइबर ठगी में प्रयुक्त 960 म्यूल बैंक खाते को सीज किया गया। मेरठ में 689, बुलंदशहर में 869, बागपत में 224 व हापुड़ में 180 मोबाइल नंबर ब्लाक किए गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मेरठ में 1952, बुलंदशहर में 1877, बागपत में 81 व हापुड़ में 196 मोबाइल फोन की आईएमईआई ट्रेस कर बंद किया गया। मेरठ में 297, बुलंदशहर में 472, बागपत में 62 व हापुड़ में 129 खाते सीज किए गए। मेरठ में 27, बुलंदशहर में 38, बागपत में 3 व हापुड़ में 5 रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें पांच लाख से ज्यादा की ठगी हुई। मेरठ में 1425, बुलंदशहर में 1348, बागपत में 368 व हापुड़ में 285 दर्ज शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीआईजी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिए कि शिकायत मिलते ही बैंक खातों तुरंत संचालन बंद कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ठगी का पूरा डाटा समन्वय पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article