{"_id":"6a4a5f8699d7062a2c0a2cb6","slug":"400-people-examined-at-health-camp-in-sholda-meerut-news-c-73-1-mtd1003-107830-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शोल्दा में स्वास्थ्य शिविर में 400 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शोल्दा में स्वास्थ्य शिविर में 400 लोगों की जांच
विज्ञापन
शोल्द में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीज की रक्तचाप की जांच करती डॉक्टर।
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। क्षेत्र के गांव शोल्दा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 400 लोगों की निशुल्क जांच की गई और निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो शोल्दा में न्यू वर्क औद्योगिक समूह समर्पण फाउंडेशन और जसवंत सिंह रामेश्वरी त्यागी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं और लोगों की बीमारियों की जांच की गई। शिविर में रक्त परीक्षण रक्तचाप एवं मधुमेह जांच मुंह एवं अन्य कैंसर की जांच आंखों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां का तथा नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा वितरण किए गए।
इस दौरान रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, उदय प्रताप, ग्राम प्रधान शोल्दा मोहित गुप्ता, सुमित राणा, प्रदीप गुप्ता, कपिल त्यागी, मनोज गुप्ता, हंसवीर, भूपेंद्र, मरगूब त्यागी आदि का सहयोग रहा।