फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 girl students took the oath of road safety.

Meerut News: 40 छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Tue, 24 Feb 2026 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 24 Feb 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
40 girl students took the oath of road safety.
कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर मे
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 40 छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली। आयोजन सड़क सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार एवं डॉ. शालिनी सिंह के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डॉ. पारुल मलिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय में यूथ इंडिया टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत रखा गया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई ने देवी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और बच्चों को व्यायाम के लाभ समझाना था। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने मालिन बस्ती में रैली निकालकर महिलाओं और बुजुर्गों को फोन के सुरक्षित उपयोग व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने आज, अपने सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन, नूर नगर में एक दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्राओं को संबोधित किया। प्रो. स्वर्णालता कदम ने अनुशासन के महत्व को बताया। डॉ. अमित कुमार ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनीष भूषण ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी, वहीं डॉ. आवेश कुमार ने निस्वार्थ सेवा भाव रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed