{"_id":"5d48981f8ebc3e6cd8782af2","slug":"3year-llb-merit-list-release-meerut-news-mrt4369037107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई तीन कालेजों की एलएलबी की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई तीन कालेजों की एलएलबी की मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन के लिए विवि ने सोमवार को मेरिट जारी कर दी है। लेकिन बीसीआई की तरफ से तीन एडेड कॉलेजों को मान्यता पत्र नहीं मिलने के कारण इनकी मेरिट अटक गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि जब तक कॉलेजों को बीसीआई का मान्यता पत्र प्राप्त नहीं होगा तब तक मेरिट नहीं निकाल सकते हैं।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ एडेड और सेल्फ फाइनेंस लॉ कॉलेजों की संख्या 100 के करीब है। इनमें एडेड कॉलेजों की संख्या छह है। इनमें मेरठ कॉलेज मेरठ, एनएएस कॉलेज, एमएमएच कॉलेज, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर है। एडेड कॉलेजों में 1460 सीटें हैं। इनमें फीस महज आठ सौ रुपये प्रति वर्ष है। जिसके कारण एडेड कॉलेजों में 11 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 15 हजार के करीब सीटें हैं। इनमें एडमिशन को 29126 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। सोमवार को विवि ने एलएलबी की पहली मेरिट जारी की है। लेकिन इसमें तीन कॉलेजों मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की मेरिट जारी नहीं हो सकी है। दरअसल, इन कॉलेजों को बीसीआई की तरफ से मान्यता पत्र अभी तक नहीं जारी किया जा सका है। जिसके कारण विवि ने इनकी मेरिट रोक दी है।
कमियों के कारण अटके हैं पत्र
बीसीआई हर तीसरे साल लॉ कॉलेजों का निरीक्षण करती है। इसमें सीटों के मुताबिक क्लारूम, मूटकोर्ट हॉल, शिक्षकों की संख्या, लाइब्रेरी, इंटरनेट, कॉमन रूम आदि को देखा जाता है। तीन साल में बीसीआई साढ़े तीन लाख रुपये फीस लेती है। विवि प्रशासन का कहना है कि जिनकी मान्यता के पत्र बीसीआई से नहीं आए हैं, उनको छोड़कर बाकी की मेरिट जारी कर दी गई है। जब इनके पत्र आएंगे तो मेरिट जारी की जाएगी।