फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   38 students won prizes in the MasterChef competition.

Meerut News: मास्टर शेफ प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

Sun, 06 Sep 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
38 students won prizes in the MasterChef competition.
यूपी बोर्ड के 20 स्कूलों के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुकुट मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को मेरठ मास्टर शेफ 2026 प्रतियोगिता का आयोजन मुकुट महल में किया है। इस प्रतियोगिता में शहर के यूपी बोर्ड के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों में पाक कला के प्रति रुचि जगाना और उन्हें स्वस्थ भोजन के महत्व से अवगत कराना रहा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को प्लास्टिक के हानिकारक उपयोग के बारे में जागरूक करना है।
प्रतियोगिता में नव्या, सुषमा, जमींखातूं और कंगना सहित 38 बच्चे विजयी रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चावली देवी कन्या इंटर कॉलेज और दिगंबर जैन सदर समेत 20 स्कूलों के 500 से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया। चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा झारिया ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विनती अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मास्टर शेफ जैसी प्रतियोगिता केवल स्वाद और व्यंजनों की नहीं है। यह बालिकाओं में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर है। यह उनमें आत्मनिर्भरता और जीवनोपयोगी कौशल भी विकसित करती है। ट्रस्ट के सदस्य विभा रस्तोगी, प्रियंका अग्रवाल, विकास रस्तोगी, संजीव, निशु और नैना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed