{"_id":"65494ebab79934619e05ec07","slug":"372-appointed-salary-will-be-rs-12-to-27-thousand-meerut-news-c-72-1-mrt1063-8086-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 372 को नियुक्ति, 12 से 27 हजार तक मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 372 को नियुक्ति, 12 से 27 हजार तक मिलेगा वेतन
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
आरजी कॉलेज में लगा रोजगार मेला, 18 कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 1408 में से 372 को को चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले दिन 1408 पंजीकरण हुए और 372 को नियुक्ति पत्र दिए गए। आठ काउंटर बनाए गए और जगह-जगह स्वयंसेवक तैनात रहे।
यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय व आरजी काॅलेज प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में लगा।उद्घाटन मुख्य अतिथि गैर सरकारी संगठन सृजन संचार गुरुग्राम व हरियाणा के मेंटर शैलेंद्र जयसवाल ने किया।
रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र से संबंधित 18 कंपनियों टीडीएस प्लेसमेंट्स एंड सर्विसेज, जोया हर्बल मैनेजमेंट सर्विस, हाईटेक इम्प्लॉयी मैनेजमेंट सर्विस, एसआईएसएस मेरठ, रिलायंस निप्पन इंश्योरेंस को एलटीडी, भारत एक्सा लाइफ इंश्योरेंस को, पुखराज हेल्थ केयर, एलआईसी ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एसएस इंस्टीट्यूट फीमेल हर्बल क्लीनिक आदि पूर्णकालिक एवं अंशकालिक (वर्क फ्रॉम होम) रोजगार के लिए आई। इसमें कम से कम 12 हजार रुपये से अधिक से अधिक 27 हजार वेतन निर्धारित रहा। मेले में 1259 रिक्त पदों के लिए 1408 छात्राओं ने पंजीकरण किया। मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया। www.sevayojan.up.nic.in एवं NCS.GOV.IN पोर्टल पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी मेघनाथ सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा सिंघल व प्रीति द्वारा स्वीप योजना के अंतर्गत मतदान शपथ दिलाई गई।