{"_id":"60fb29a78ebc3e584e2f2383","slug":"370-samples-taken-for-anti-body-test-meerut-news-mrt5487369146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीबॉडी जांच के लिए 370 लोगों के सैम्पल भेजे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीबॉडी जांच के लिए 370 लोगों के सैम्पल भेजे लखनऊ
विज्ञापन
एंटीबॉडी जांच के लिए 370 लोगों के सैंपल लखनऊ भेजे
मेरठ। वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद कितनी एंटीबॉडी बनी है, यह जांचने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। कुल 500 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाने हैं, जिनमें से 370 लोगों के सैंपल शुक्रवार को लखनऊ भेज दिए गए हैं। इनमें 250 सैंपल कोविशील्ड की दोनों डोज लेने वाले लोगों के हैं, जबकि 120 सैंपल कोवैक्सीन की दोनों डोज लगने वालों के हैं।
कोवैक्सीन के 130 नमूने और भेजे जाने हैं। कुछ नमूने सीएचसी से एकत्रित किए गए, जबकि कुछ सीएमओ कार्यालय में लिए गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तलियान ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने की रणनीति के तहत सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें सभी उम्र के महिला, पुरुष दोनों शामिल किए जा रहे हैं।
एंटीबॉडी शरीर का वो तत्व है, जिसका निर्माण हमारा इम्यून सिस्टम शरीर में वायरस को बेअसर करने के लिए पैदा करता है। इसके टेस्ट से पता चलता है कि बीमारी से लड़ने के लिए व्यक्ति कितना तैयार है।