फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   36 candidates contesting for 11 posts in Muta elections

मूटा चुनाव में 11 पदों के लिए 36 दावेदार

Mon, 04 Aug 2025 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
36 candidates contesting for 11 posts in Muta elections
- मूटा चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न, कोई नामांकन वापस नहीं हुआ वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मूटा) के वर्ष 2025 के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को मेरठ कॉलेज में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. रक्षपाल सिंह व सह चुनाव अधिकारी प्रो. स्वराज सिंह ने जानकारी दी कि नाम वापसी की निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। मूटा अध्यक्ष प्रो. पंकज शर्मा, मैक्टा अध्यक्ष प्रो. हेमंत कुमार पांडे व डॉ. दिग्विजय सिंह ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रक्रिया संपन्न कराई।
बता दें कि सीसीएसयू से संबंधित महाविद्यालय शिक्षक संघ (मूटा) के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल 11 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 36 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी दर्ज की है। चुनाव में विश्वविद्यालय से संबंधित 39 एडेड कॉलेजों के 1089 शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान करेंगे। मूटा के चुनाव के लिए 14 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव में तीन पैनल
मेरठ। चुनाव के लिए लोकतांत्रिक शिक्षक मंच के पैनल से अध्यक्ष पद पर डाॅ. अजेंद्र शर्मा, एनएएस पीजी कॉलेज व महामंत्री पद डाॅ. कौशल प्रताप सिंह मेरठ कॉलेज ने नामांकन किया। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने अध्यक्ष पद पर प्रो. सचिन शर्मा, मेरठ कॉलेज व महामंत्री पर डाॅ. राहुल उज्ज्वल एसएसवी हापुड़ ने पूरे पैनल के साथ नामांकन किया है। तीसरे पैनल पीडीए ने अध्यक्ष पद पर सुशील अग्रसेन कॉलेज सिकंदराबाद व महामंत्री पर प्रो. आनंदवीर सिंधू मेरठ कॉलेज रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed