फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   345 kg of paneer and 310 kg of rasgullas were destroyed.

त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय: एफएसडीए की टीम ने 345 किलो पनीर और 310 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए

Tue, 14 Oct 2025 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
345 kg of paneer and 310 kg of rasgullas were destroyed.
मावे में मिलावट का शक
मेरठ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को मिलावट के शक में 310 किलो सफेद व छैना रसगुल्ले, 345 किलो पनीर और 80 किलो सप्रेटा दूध नष्ट कराया। वहीं, 73 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल और 20 किलो मिल्क पाउडर सीज किया है। इनके अलावा 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) दीपक सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पांच टीमें गठित कर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुरलीपुर और सरधना में रसगुल्ले नष्ट कराए गए जबकि जानी क्षेत्र व नंगला कुंभा में पनीर नष्ट कराया। नंगला कुंभा से ही रिफाइंड पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर सीज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं उनमें डोडा बर्फी, छैना रसगुल्ला, बर्फी, आटा लड्डू, छैना मिठाई, पनीर, क्रीम, पामोलीन ऑयल, सप्रेटा दूध, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मिल्क पाउडर शामिल हैं। ये नमूने मुरलीपुर रोहटा रोड, शास्त्रीनगर, सरधना, जानी, मवाना, नंगला कुंभा और सिवालखास आदि क्षेत्रों से लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed