{"_id":"6160ae838ebc3e05ea603f65","slug":"33-patients-found-in-dengue-in-meerut-meerut-news-mrt559847361","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 33 मरीज मिले, संख्या हुई 664","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 33 मरीज मिले, संख्या हुई 664
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 33 चपेट में आए
मेरठ। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 33 नए मरीज मिले। मरीजों की कुल संख्या 664 पहुंच गई है। इनमें 193 सक्रिय मरीज हैं। 111 अस्पतालों में भर्ती हैं और 82 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 471 ठीक हो चुके हैं।
नए मरीज ब्रह्मपुरी, दौराला, हस्तिनापुर, जय भीम नगर, कंकरखेड़ा, जानी, माछरा, कसेरू खेड़ा, मलियाना, पल्हेड़ा, परीक्षितगढ़, रजबन, साबुन गोदाम, शकूर नगर, सरधना, सरूरपुर और कुंडा के रहने हैं।
मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में 14 लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
भदौड़ा, पल्हेड़ा, कसेरू बक्सर और साबुन गोदाम के घरों में टीम को लार्वा मिला है। अब तक 568 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि फिर से लार्वा बढ़े हैं। सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
2608 सैंपलों की जांच, कोरोना के दो मरीज मिले
शुक्रवार को 2608 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के दो मरीज मिले हैं। 8 सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से 5 अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना से 66024 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
18276 लोगों को लगाया टीका
मेरठ। जिले में शुक्रवार को 18276 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 124 बूथों पर टीकाकरण किया गया। शनिवार को 97 बूथों पर 21700 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 16 लाख 90 हजार 612 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 6 लाख 99 हजार 485 लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं।