फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 officers transfer, 15 years stay

15 साल से पीवीवीएनएल में जमें अधिशासी अभियंताओं के तबादले

Wed, 03 Jul 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
32 officers transfer, 15 years stay
मेरठ। 15 साल से पीवीवीएनएल में जमे 32 अधिशासी अभियंताओं के तबादले प्रदेश की विभिन्न डिस्कॉम कंपनियों में कर दिए हैं। इससे पहले 23 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले हुए थे। हालांकि कुछ अधिशासी अभियंताओं का तबादला नहीं होने की चर्चा भी ऊर्जा भवन में सुबह से शाम तक होती रही। तीसरे चरण में मुख्य अभियंताओं के तबादले होने हैं।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों और विभाग में पारदर्शिता लाने के मकसद से प्रदेश के मुख्य अभियंता ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने शासन की तबादला नीति से इतर तबादला नीति तैयार कर 15 साल और इससे अधिक समय से एक ही डिस्कॉम में जमे मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं के तबादले डिस्कॉम से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए थे। इस कड़ी में आदेश की जद में आए पीवीवीएनएल के 23 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले एक सप्ताह पहले कर दिए थे। अब 32 अधिशासी अभियंताओं को पीवीवीएनएल से दूसरी डिस्कॉम में भेज दिया है। हालांकि इनके स्थान पर अभी अधिशासी अभियंता नहीं मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि एक दो दिन में मिलने वाले अधिशासी अभियंताओं की लिस्ट भी आ जाएगी। कुछ अभियंताओं का कहना था कि विभाग में अभी कई अधिशासी अभियंता ऐसे बच गए है जो आदेश की जद में आते हैं, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ है। तीसरे चरण में मुख्य अभियंताओं का तबादला होना है। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कंपनी के 32 अधिशासी अभियंताओं का तबादला अन्य डिस्कॉम में हुआ है। इनके स्थान पर कितने अभियंता मिले हैं इसका आदेश अभी देखा नहीं है। लखनऊ मीटिंग से आने के बाद इस बारे में जानकारी करूंगा।
विज्ञापन

इन अधिशासी अभियंताओं का हुआ तबादला
प्रवीण कुमार, रवींद्र बंसल, चंद्र मोहन सिंघल, संजय जैन, राकेश कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र, अरविंद सिंघल, अभय कुमार जैन, सुशील गर्ग, राज सिंह, अनुराग भल्ला, अनिल कुमार कपिल, अनिल कुमार, मनीष, विजय मोहन खेड़ा, एके गर्ग, विपुल जैन, राजेश शर्मा, विकास सिंघल, ज्ञान प्रकाश, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद गोयल, जय कृष्णा, राकेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, सूर्य कुमार और किताब सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed