फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 new corona patients found in the countryside

देहात में कोरोना के 32 नए मरीज मिले

Thu, 15 Apr 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
32 new corona patients found in the countryside
देहात में कोरोना के 32 नए मरीज मिले
विज्ञापन

सरधना/दौराला/मवाना। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सरधना में सर्वाधिक 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं दौराला में सात, मवाना और परीक्षितगढ़ में भी दो-दो लोग संक्रमित मिले। अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में 337 लोगों के सैंपल लिए गए। एंटीजन जांच में मोहल्ला किशोरकान, रूहासा, कपसाड़ व गुजरान गेट के चार लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर जांच में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें मोहल्ला छावनी के सात लोग व अन्य मोहल्ला बूढ़ा बाबा, झिटकरी, किशोरकान, भाटवाडा के हैं।
विज्ञापन

दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बुधवार को सीएचसी, सिवाया, चिरौड़ी व लावड़ में कोरोना जांच शिविर लगाए गए। 380 लोगों की जांच की गई। जांच में दौराला चीनी मिल के अकांउट ऑफिसर समेत सात लोग संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया। मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 122 लोगों की कोरोना जांच की गई। गांव अस्सा में एक व्यक्ति और मोहल्ला मुन्नालाल में एक महिला पॉजिटिव मिली। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। सभी सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि सीएचसी पर एंटीजन जांच में थाने पर तैनात मुंशी और ग्राम रामपुर साधो निवासी महिला संक्रमित मिली। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पूठी व खटकी गांव में संक्रमित मिले प्रत्याशियों के परिवार के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
अंतिम दिन स्वास्थ्य केंद्र पर खूब हुआ टीकाकरण
बहसूमा। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण उत्सव के अंतिम दिन बुधवार को 102 महिला पुरुषों ने टीका लगवाया। शासन की ओर से 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने के निर्देश थे। इस मौके पर लैब टैक्निशयन नवीन कुमार, आदित्य गौतम, अनिला शर्मा का सहयोग रहा। वहीं दौराला में 330 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. वीपी शर्मा, शहबाज खान, राजकमल, डॉ. अलका पंवार, डॉ. मधुबाला, हरगोविंद, अतुल यादव, कुलदीप आदि मौजूद रहे। मवाना सीएचसी में कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि सीएचसी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव निलौहा व छोटा मवाना में 595 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी परीक्षितगढ़, ग्राम अगवानपुर, तोहफापुर, नवल के पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 600 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया। तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय खजूरी की डॉ. भावना शर्मा के नेतृत्व में ग्राम खजूरी में स्वयं सेविकाओं ने लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया और मास्क बांटे। संवाद

मवाना नगर पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन
मवाना। नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया व ईओ सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को कई मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया गया। इनमें तहसील परिसर, तहसील रोड, सीएचसी, कोतवाली मवाना, सुभाष बाजार, दयानन्द बाजार, खलील चौक, खतौलिया चौक, गोल मार्केट, सुभाष चौक, मेरठ रोड पुलिस चौकी, मिल रोड, किला बस स्टैंड आदि क्षेत्र रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed