{"_id":"5cd4a141bdec22073d7991a2","slug":"31557438785-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक एवं कैंटर में भिड़ंत, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक एवं कैंटर में भिड़ंत, आग लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और कैंटर में भिड़ंत आग लगी
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर रजवाहे के समीप बृहस्पतिवार देर रात ट्रक एवं कैंटर में भिड़ंत हो गई। इसके पश्चात उनमें भयंकर आग लग गई। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड बुलाई। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों द्वारा आग बुझाई जा रही थी।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर रजवाहे के समीप रात करीब डेढ़ बजे मेरठ की ओर जा रहे सब्जी लदे कैंटर की कागज के रोल लदे 18 टायरा ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों में वाहनों में आग लग गई। पुलिस के अनुसार 18 टायरा ट्रक का चालक एवं क्लीनर किसी तरह बचकर बाहर आ गए। हालांकि देर रात तक कैंटर चालक का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने चालक की आसपास तलाश की परंतु उसका सुराग नहीं लग सका। इस पर उन्होंने कैंटर चालक के आग में फंसे होने की आशंका जताई है। देर रात करीब 2: 30 बजे तक आग बुझाई जा रही थी।