फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला एवं पति से मारपीट

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला एवं पति से मारपीट

Mon, 29 Apr 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला एवं पति से मारपीट
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला एवं पति से मारपीट
विज्ञापन

मवाना। साप्ताहिक पैठ में पति के साथ सामान खरीदनेे आई महिला ने दुकानदार और ठेकेदार बताने वाले व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने का आरोप। विरोध करने पर महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट की गई। इससे पैठ में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दो लोगों को थाने ले आई। वहीं, पीड़ित ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला खैरात अली निवासी एक महिला रविवार को तहसील रोड पर पैठ में कपडे़ खरीदने आई थी। उसका आरोप है कि वह दुकान पर कपड़ा खरीदने लगी तो दुकानदार तथा अपने आपको ठेकेदार बताने वाले व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। पीड़ित व उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, उसके पति पर लोहे की रॉड से वार करके घायल कर दिया। पैठ में मारपीट होते देख अफरातफरी का माहौल हो गया। सामान खरीदने आई महिलाओं में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं, महिला के घायल पति को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। वहीं, पीड़ित ने ठेकेदार बताने वाले व्यक्ति एवं दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भी एक महिला से बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने तथा उससे पहले रविवार को दुकानदार और ठेकेदार के मध्य हुई मारपीट की घटना के चलते भगदड़ मच चुकी है। लगातार तीन बार से साप्ताहिक पैठ में मच रही भगदड़ कहीं किसी दिन मवाना की शांति व्यवस्था को चिंगारी न दिखा दे। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed