फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन से अधिक बूथों वाले स्थल पर तैनात होगी पैरामिलट्री

तीन से अधिक बूथों वाले स्थल पर तैनात होगी पैरामिलट्री

Wed, 10 Apr 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
तीन से अधिक बूथों वाले स्थल पर तैनात होगी पैरामिलट्री
मवाना। 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर तहसील अधिकारियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती एवं मतदान के लिए बूथों पर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

14 आदर्श एवं एक पिंक बूथ बनेगा
मवाना तहसील में 11 अप्रैल को प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर मवाना में एक पिंक बूथ लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बनाया जाएगा। हालांकि नगर में 14 आदर्श बूथ बनेंगे। इसके अतिरिक्त एक से ज्यादा वाले लगभग 30 बूथों पर वेब कॉस्टिंग के जरिए नजर रखी जाएगी। चुनाव के दौरान 54 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

5 बजे के बाद कार्रवाई के निर्देश
नौ अप्रैल को पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए झंडा लेकर प्रचार करने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रचार खत्म होने के बाद सिर्फ डोर-टू-डोर बिना चुनाव सामग्री लिए ही जनता से मिला जा सकता है। साथ ही बिरयानी एवं अन्य सामान गुपचुप तरीके से बंटवाने वाले प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से अधिक वाले बूथ पर तैनात होगी पैरा मिलिट्री फोर्स
मतदान के दिन हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक बूथ वाले स्थल पर पैरा मिलिट्री तैनात करने की व्यवस्था की गई है। हस्तिनापुर विधानसभा में कई ऐसे स्थल हैं, जहां एक साथ कई बूथ है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पैरा मिलिट्री तैनात की जाएगी।

चुनाव को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। सभी नोडल एवं जोनल मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दे दिए हैं। चुनाव सामग्री के साथ प्रचार प्रसार करते हुए पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।-अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव
मुख्य बातें
चुनाव के दौरान 54 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed